PM Modi के मार्गदर्शन में हम पूरे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2024

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक नेताओं की आकाशगंगा में सबसे चमकीला सितारा हैं और अपने अद्वितीय दृष्टिकोण के कारण दूसरों से अलग हैं। सिंह ने ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के लिए लखनऊ में चौथे भूमि पूजन समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि पूरा भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा, अन्य जन प्रतिनिधि संकटों, समस्याओं या तात्कालिक लाभ से परे देखने में असमर्थ हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता उन्हें अवसरों, समाधानों और दीर्घकालिक परिणामों को देखने में सक्षम बनाती है। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने नोएडा फिल्म सिटी पहुँचकर लिया निर्माण कार्यों का जायजा

भाजपा नेता ने कहा, “ ऐसा माना जाता था कि राजनीतिक नेताओं और उद्योगपतियों के बीच साझेदारी देश के विकास के लिए अच्छी नहीं है। किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि राजनीतिक नेता और उद्योगपति साफ इरादों से काम करेंगे तो देश आगे बढ़ेगा। सिंह ने कहा, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो देश ने देखा कि कैसे उन्होंने उद्योगपतियों के साथ मिलकर गुजरात में परिवर्तनकारी बदलाव लाए। इस बदलाव की खुशबू न केवल पूरे भारत में फैली बल्कि विश्व स्तर पर भी दूर-दूर तक पहुंची।

प्रमुख खबरें

भारत और US Trade Deal जल्द पूरी होने की उम्मीद, निर्मला सीतारमण ने कही बात

Petrol- Diesel Export Tax | सरकार ने डीजल पर विंडफॉल टैक्स घटाया, पेट्रोल पर बढ़ाया, 16 अक्टूबर से लागू हुए नए शुल्क

Idukki में ESA मुद्दों पर CPI-M का 12 घंटे का बंद, परीक्षाएं स्थगित

CJP Tiranga March | दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच CJP का तिरंगा मार्च! सेंट्रल पार्क बंद, चप्पे-चप्पे पर CCTV और केंद्रीय बल तैनात