दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी। अगर कोविड-19 से उत्पन्न हालात सामान्य नहीं हुए तो ओपन बुक माध्यम से परीक्षाएं ली जाएंगी। विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकरी दी। ओपन बुक माध्यम के तहत छात्र सवालों का जवाब देने के लिये पुस्तकों, नोट्स और अन्य अध्ययन सामग्री का सहारा ले सकेंगे।  छात्र अपने घरों में बैठकर पोर्टल के माध्यम से अपने संबंधित पाठ्यक्रम का प्रश्न पत्र डाउनलोड करेंगे। दो घंटे के अंतराल में उन्हें उत्तर अपलोड करने होंगे। 

इसे भी पढ़ें: नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के अनुत्तीर्ण छात्रों को एक बार फिर परीक्षा देने का मिलेगा मौका: सीबीएसई

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी