LoP का मतलब Leader of Pakistan समझते हैं...राहुल गांधी पर शहजाद पूनावाला ने कसा तंज

By अंकित सिंह | May 24, 2025

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया और कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान अब एक हो गए हैं। पूनावाला ने एएनआई से कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि भारत और पाकिस्तान को एक साथ जोड़ दिया गया है। लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस और पाकिस्तान को एक साथ जोड़ दिया गया है। कांग्रेस लगातार पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर की भाषा बोल रही है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे, पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने जयशंकर के एक विदेशी पत्रकार को दिए गए साक्षात्कार के कुछ अंश वाला वह वीडियो फिर से पोस्ट किया, जिसे कांग्रेस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘क्या ‘जेजे’ (जयशंकर) बताएंगे कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ा गया है, पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा समर्थन क्यों नहीं किया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘मध्यस्थता’’ करने के लिए किसने कहा?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो गई है। कांग्रेस ने जयशंकर के इस साक्षात्कार के कुछ अंश का वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘इनकी जुबान क्यों लड़खड़ा रही है?’’

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प