महाकुंभ की सुरक्षा में संगम के भीतर मौजूद रहेगा अंडर वॉटर ड्रोन

By अजय कुमार | Dec 26, 2024

लखनऊ। महाकुंभ का आगज होने में अब कुछ दिनों का समय बचा है। योगी सरकार श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधा देने के लिये तो वचनबद्ध नजर आ ही रहा है, इसके अलावा उसके सामाने आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी बढ़ी चुनौती है। इसके लिये चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के अचूक इंतजाम किये गये हैं नभ और थल के बाद अब जल के भीतर से भी कुंभ स्थल पर अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों की निगाहबानी की जायेगी। सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार बताई जा रही है। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर परिस्थिति में 45 करोड़ लोगों के संगम स्नान का पूरा सुरक्षित प्लान तैयार करने के तहत महाकुंभ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन तैनात किया जा रहा है। जो 24 घंटे पानी के भीतर प्रत्येक गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम होगा। सबसे खास बात यह है कि यह अंडर वॉटर ड्रोन अंधेरे में भी लक्ष्य पर सटीक नजर रखने में कारगर हथियार साबित होगा। यह पानी के नीचे 100 मीटर गहराई तक टोह लेने में सक्षम है और किसी भी परिस्थितियों में सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की खूबियों से लैस है।

इसे भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, स्थापित करेगा बाल सहायता डेस्क

बता दें महाकुंभ में पीएसी के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का काम कर रही हैं। जिसमें बाकायदा एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। यहां 700 झंडे लगी नाव पर 24 घंटे पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। इसी क्रम में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर रिमोट लाइफ बॉय तैनात किए जा रहे हैं, जो पलक झपकते कहीं भी पहुंचने में सक्षम हैं और किसी भी अनहोनी से पहले व्यक्ति को सुरक्षित स्थान ले जाने में सक्षम हैं।

प्रमुख खबरें

15 सितंबर का इतिहास: 1959 में शुरू हुआ था Doordarshan, कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं भी दर्ज

India-US Joint Military Exercise | रेगिस्तान से लेकर हिमालय की ऊंचाइयों तक, शुरू हुआ भारत-US का युद्ध अभ्यास 2026, क्यों थर्राएंगे ड्रैगन और पाकिस्तान?

Engineers Day: आधुनिक भारत की नींव रखने वाले Sir M Visvesvaraya का योगदान और इतिहास

US Court ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के Visa नियमों पर लगाई अंतरिम रोक