राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर बोले लल्लू, निकम्‍मी सरकारों की वजह से UP बना बेरोजगारी की राजधानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

लखनऊ। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय से मंगलवार को युवा कांग्रेस ने नौकरी संवाद की शुरुआत की और इसमें युवाओं की व्‍यथा-कथा पर मंथन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो उत्तर प्रदेश कभी अपनी युवा शक्ति की वजह से भारत का केन्द्र बिंदु हुआ करता था, आज निकम्मी सरकारों की वजह से बेरोज़गारी और प्रवासी मज़दूरों की राजधानी बन गया है। 

इसे भी पढ़ें: धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं से मिलीं प्रियंका, बोलीं- कानून को वापस लेने के अलावा कोई समाधान नहीं ! 

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में जहाँ एक तरफ लाखों युवा अपनी नौकरियों में चयन का इंतजार कर रहे हैं वहीं करोड़ों युवा किसी भी तरह के रोज़गार पाने से वंचित हैं। ’ युवा कांग्रेस पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने ‘युवा जनादेश’, ‘नौकरी की बात’ पोस्टर के जरिये इस अभियान के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही नौकरी अभियान प्रोग्राम लॉन्चिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की स्थिति यह है कि जनता श्मशान से लेकर मंदिर तक कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

प्रमुख खबरें

बिहार को सौगात, CM Samrat Chaudhary ने PM Modi का जताया आभार, रेलवे विकास को मिलेगी नई गति

भारत का राफेल दिखाएगा 19 देशों को अपना दम, ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर क्या कुछ होने वाला है?

Global Market के दबाव के बीच Stock Market में जोरदार रिकवरी, Nifty 24,330 के पार बंद

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 96.4 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी, 675.15 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा