'बेरोजगारी और महंगाई देश में बड़ा मुद्दा', राहुल गांधी का आरोप, एयरपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर, कोल, रेलवे सब बिक रहा

By अंकित सिंह | Feb 20, 2025

लोकसभा में एलओपी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के सामने दो बड़े मुद्दे हैं। पहला है बेरोजगारी... दूसरा मुद्दा है महंगाई। हमें ऐसा भारत नहीं चाहिए जहां किसान के बेटे को कड़ी मेहनत करने और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में लाखों रुपये देने के बाद भी रोजगार न मिल सके। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। यह नीति उनके और अडानी और अंबानी जैसे लोगों के बीच एक साझेदारी थी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि 1857 की क्रांति में राना बेनी माधव जी और वीरा पासी जी के योगदान को हम याद करते हैं। वे सब जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, बलिदान दिया, जेल गए.. वे सब आजादी और संविधान के लिए लड़े। आजादी की लड़ाई का नतीजा हमारा संविधान है और हमारे संविधान में हिंदुस्तान की जनता की आवाज है। लेकिन आज सरकार में बैठे लोग संविधान पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 'भारत जोड़ो यात्रा' में लाखों लोग चले।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और संपन्न बनाकर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाएगी: शाह

राहुल ने कहा कि इस यात्रा में हमने नारा दिया: 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' खोलनी है। क्योंकि नफरत में डूबा हुआ देश कभी प्रगति नहीं कर सकता। 'भारत जोड़ो यात्रा' में हम सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि ये भाईचारे और मोहब्बत का देश है। ये नफरत का देश कभी नहीं हो सकता।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra