संसद की सुरक्षा में चूक की वजह बेरोजगारी और महंगाई, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

By अभिनय आकाश | Dec 16, 2023

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद की सुरक्षा में सेंध के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति के कारण बेरोजगारी को जिम्मेदार ठहराया। पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सद में सुरक्षा चूक की घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा क्यों हुआ? देश में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और इसके पीछे (इस घटना का) कारण बेरोजगारी और महंगाई है।

इसे भी पढ़ें: Home Minister को संसद सुरक्षा उल्लंघन पर बयान देना चाहिए- तेजस्वी

दिल्ली पुलिस ने स्थानीय अदालत में कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में गिरफ्तार ललित झा पूरे षड्यंत्र का सरगना है और वह तथा अन्य आरोपी देश में अराजकता फैलाना चाहते थे, ताकि वे सरकार को अपनी मांगें मनवाने के लिए मजबूर कर सकें। सूत्रों ने कहा कि पुलिस 13 दिसंबर को हुई इस घटना का नाट्य रूपांतरण करने के लिए संसद से अनुमति मांग सकती है। यह घटना 2001 में संसद पर हुए हमले की बरसी पर हुई थी। पश्चिम बंगाल के रहने वाले झा को कल रात गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।  

प्रमुख खबरें

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

GST Council ने टैक्स चोरी पर सजा के नियम बदले, अब जेल अनिवार्य नहीं

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की