अप्रैल में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.83 प्रतिशत पर पहुंची:सीएमआईई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2022

मुंबई| देश में बेरोजगारी दर अप्रैल में बढ़कर 7.83 प्रतिशत हो गई, जबकि मार्च में यह 7.60 प्रतिशत रही थी।

सीएमआईई के मुताबिक, हरियाणा में सबसे ज्यादा 34.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर दर्ज की गई है। उसके बाद राजस्थान 28.8 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ दूसरे स्थान पर है। बिहार 21.1 प्रतिशत के साथ तीसरे और जम्मू-कश्मीर 15.6 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है।

सीएमआईई के प्रबंध निदेशक महेश व्यास ने पीटीआई-से कहा कि अप्रैल में श्रम भागीदारी दर और रोजगार दर में भी बढ़ोतरी देखी गई है। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए इसे एक अच्छी प्रगति बताया। व्यास ने कहा कि अप्रैल, 2022 में रोजगार दर 37.05 प्रतिशत पर पहुंच गई जो एक महीने पहले 36.46 प्रतिशत पर थी।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान