मिनटों में दूर होगी अनईवन स्किन टोन, घर पर बनाएं ये टमाटर का खास फेस पैक

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 29, 2025

आजकल खराब जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से अनईवन स्किन टोन की प्रॉब्लम देखने को मिलती है। अनईवन स्किन के कारण चेहरा भी डार्क नजर आता है। बेजान चेहरे पर रंगत लाने के लिए हम सबसे पहले पार्लर जाना पसंद करते हैं या फिर महंगी-महंगी क्रीम लगाने लगते हैं। जिससे स्किन चमकदार दिखें। लेकिन आप घर पर ही चमकारदार स्किन पाने के लिए आप फेस पैक बना सकते हैं।

- चावल- पिसे हुए

- टमाटर- मैश किए हुए

- पानी - 1 कप

- शहद - 1 चम्मच

फेस पैक बनाने का तरीका

- सबसे पहले आपको एक रात पहले चावल को भिगोकर रख दें।

- फिर अगले सुबह पानी के साथ भीगे हुए चावल को ब्लेंड कर लें।

- जब इसका थीक पेस्ट बन जाए तो इसमें टमाटर की स्किन निकालकर इसे मैश करके डालना है। 

- इसके बाद इसमें शहद को मिक्स करें।

- इस पैक को गाढ़ा पेस्ट बनाएं।

कैसे लगाएं फेस पैक

- सबसे पहले चेहरे को साफ करें फिर चावल और टमाटर फेस पैक को चेहरे पर ब्रश की मदद से लगाएं।

- अब इसको 15 से 20 मिनट तक सूखने दें।

- इसके बाद अपने चेहरे को वेट वाइप से साफ करना है।

- इसे आप रोजाना यूज कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत