ऐपल की साझेदार यूनिकॉर्न उत्तर, पश्चिम भारत में 75 स्टोर खोलेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

नयी दिल्ली| ऐपल के प्रीमियम रिसेलर यूनिकॉर्न इंफोसॉल्यूशंस अगले तीन वर्षों में 75 स्टोर स्थापित करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यूनिकॉर्न इंफोसॉल्यूशंस के निदेशक बलजिंदर पॉल सिंह ने कहा कि कंपनी उत्तर और पश्चिम भारत में स्टोर खोलने की योजना बना रही है, और अगर आईफोन विनिर्माता ऐपल की हरी झंडी मिलती है तो देश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में भी स्टोर खोले जाएंगे।

सिंह ने कहा, ‘‘ऐपल बढ़ रहा है। देश में लोग ऐपल उत्पादों को खरीदना चाहते हैं। आज हमारे 33 स्टोर हैं, और अगले तीन वर्षों में 75 स्टोर खोलने की योजना है।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका