रूस-यूक्रेन पर ममता के बयान से मचा बवाल, शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो शेयर कर बताया अकल्पनीय

By अनुराग गुप्ता | Mar 30, 2022

कोलकाता। रूस और यूक्रेन के बीच 34 दिनों से युद्ध चल रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और अब भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी का एक वीडियो शेयर किया है। 

शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट में लिखा कि अकल्पनीय !!! माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल अपनी सीमा पार की और केंद्र पर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध भड़काने का आरोप लगाया। क्या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि इन शब्दों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कूटनीतिक रूप से किए जा सकते हैं ? हमारी विदेश नीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि माननीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारतीय कूटनीति कृपया यह नोट करें और कृपया स्थिति को उबारने और क्षति को नियंत्रित करने का प्रयास करें। मुझे शर्म आती है कि हमारी मुख्यमंत्री की गलती से आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: मतुआ धर्म महा मेला को PM मोदी ने किया संबोधित, बोले- अगर किसी का उत्पीड़न हो रहा हो, तो आवाज़ ज़रूर उठाएं 

ममता ने केंद्र पर साधा था निशाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि तुमको सोचना नहीं चाहिए था पहले, जब हमारे लड़के लोग वापस आएंगे तो कैसे खाएंगे, कहां जाएंगे, कैसे पढ़ाई करेंगे। बड़ा-बड़ा बात करते हैं। ममता बनर्जी का यह वक्तव्य काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध की जानकारी 3-4 महीने पहले से थी तो वहां फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की प्रक्रिया पहले क्यों नहीं शुरू की गई ? इसके इतनी ज्यादा देरी क्यों हुई ?

प्रमुख खबरें

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग