केन्द्रीय बजट पूरी तरह से आमजन विरोधी व निराशाजनक : कमलनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट को पूरी तरह से आमजन विरोधी व निराशाजनक बजट बताया है। कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना की महामारी के भीषण संकट काल के समय आज आये देश के इस आम बजट से देशवासियों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस बजट से आमजन को भारी निराशा हुई है। कोरोना महामारी में ध्वस्त अर्थव्यवस्था को देखते हुए आमजन को राहत देने के लिए इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: नए साल में ऑटो सेक्टर लाया बहार, इन तीन कंपनियों की बढ़ी बिक्री

उन्होंने कहा कि आयकर में छूट की उम्मीद थी लेकिन छूट नहीं बढ़ायी गयी। कमलनाथ ने कहा, ‘‘यह बजट महंगाई बढ़ाने वाला बजट है। पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इस बजट में करों में भारी राहत की जनता को उम्मीद थी, लेकिन जनता एक बार फिर ठगी गयी है।’’ उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया एवं डिजिटल इंडिया के पुराने नारों की तरह अब आत्मनिर्भर के नए नारे के साथ आंकड़ों की हेराफेरी कर देश की जनता को गुमराह करने का काम इस बजट में किया गया है, जो लोग प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का विरोध करते थे वो आज एफडीआई को हर क्षेत्र में लागू कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा, ‘‘यह बजट पूरी तरह से आमजन विरोधी व निराशाजनक बजट है।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर

Telangana के Hanamkonda में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार