केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्तराखंड के वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2024

देहरादून। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और इस आपदा से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने भागीरथी क्षेत्र के तहत टिहरी और नरेंद्र नगर वन प्रभाग में शिवपुरी, हिंडोलाखाल, बेमुंडा, आगराखाल वन रेंज का दौरा कर वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और वन विभाग की तैयारियों तथा स्थानीय लोगों की ओर से मिल रहे सहयोग की भी समीक्षा की। 

यादव ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। बेमुंडा क्रू स्टेशन पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया और उनके साथ जंगलों में आग लगने के कारणों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वनाग्नि को बुझाने में लगे वनकर्मियों से भी बात की और क्रू स्टेशन का जायज़ा लिया। इस दौरान यादव ने जोर देकर कहा कि वन विभाग वनाग्नि से निपटने की तैयारी को और अधिक बेहतर करे तथा आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर कम से कम समय में उससे निपटने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

मंत्री ने हाल में हुई वनाग्नि दुर्घटनाओं और उसमें हुई जानमाल की क्षति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। इस साल प्रदेश के जंगलों में वनाग्नि की 1265 घटनाएं सामने आयीं जो पिछले साल हुईं 760 घटनाओं के मुकाबले काफी अधिक हैं। हाल में अल्मोड़ा के सिविल सोयम वन प्रभाग में वनाग्नि की चपेट में आने से पांच वन कर्मियों की मृत्यु हो गयी थी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका एम्स नई दिल्ली में इलाज किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश