केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वाराणसी आने की संभावना, प्रदेशभर के पदाधिकारियों को किया गया आमंत्रित

By आरती पांडेय | Nov 01, 2021

वाराणसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मिशन 2022 को धार देने के लिए 12 नवंबर को वाराणसी के दौरा करने आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अमित शाह प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा के चुनावी समागम में शामिल होंगे और इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। 12 नवंबर को होने वाले आयोजन के लिए प्रदेशभर के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी को फिर PM बनाने के लिए योगी का वापस आना क्यों जरूरी ? कांग्रेस से नाराज क्यों प्रशांत किशोर ? 

अमित शाह ने पिछले दिनों पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ डा. दिनेश शर्मा सहित अलग-अलग छह क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाल रहे सभी सह प्रभारियों के साथ बैठक भी की थी। बैठक में बुलाए गए सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों से अमित शाह ने फीडबैक लिया था। उनसे वर्तमान विधायकों की इमेज, कार्यों, उपलब्धता, जनता का रुख आदि की पूरी जानकारी ली।

प्रमुख खबरें

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब