तीन दिवसीय यात्रा पर अंडमान एवं निकोबार जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, BJP के स्थानीय नेताओं के साथ होगी बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2021

पोर्ट ब्लेयर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सितंबर के मध्य में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की तीन दिन की यात्रा पर जा सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शाह राष्ट्रीय स्मारक सेल्युलर कारागार जा सकते हैं। इसके अलावा वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: एनसीडीएफआई ने गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री की यात्रा के मद्देनजर प्रशासन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कर रहा है और अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों को आदेश जारी कर कहा है कि शाह की यात्रा के मद्देनजर कर्मचारियों की छुट्टियों की अर्जी को फिलहाल मंजूर नहीं किया जाए।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम