केंद्रीय गृह सचिव Ajay Kumar Bhalla को मिला एक साल का सेवा विस्तार, लगातार चौथी बार बढ़ा कार्यकाल

By अंकित सिंह | Aug 04, 2023

केंद्र ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को 22 अगस्त, 2024 तक एक साल का विस्तार दिया। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी एक अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के गृह सचिव के रूप में अजय कुमार भल्ला को 22 अगस्त, 2023 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए यानी 22 अगस्त, 2024 तक सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। 

इसे भी पढ़ें: SC के फैसले पर राहुल बोले, सच्चाई की जीत होती रहेगी, खड़गे बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत

पिछले कुछ वर्षों में, अधिकारी ने नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) के कार्यान्वयन से संबंधित सरकार की योजना; आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022, जो कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सभी दोषियों और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के भौतिक और जैविक नमूने जैसे रेटिना और आईरिस स्कैन सहित माप एकत्र करने, संग्रहीत करने और विश्लेषण करने के लिए अधिकृत करता है; कई राज्यों में खालिस्तानियों और गैंगस्टरों के खिलाफ समन्वित कार्रवाई, पिछले साल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध का नेतृत्व किया है। 

प्रमुख खबरें

SIR पर विशेष सत्र के लिए तैयार, अमित शाह ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती

IEA Report: हरित ऊर्जा विस्तार से भारत ने ईंधन आयात पर 100 अरब डॉलर बचाए

इस कमरे में भारत-इजरायल ने मचाया तहलका, दिमाग हिल जाएगा!

एसबीआई का नेट प्रॉफिट Q2 में 14.3% उछलकर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा