केंद्रीय गृह सचिव ने आजादी का अमृत महोत्सव के लिए केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारी की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए केंद्रशासित प्रदेशों की तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजनों के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है। बैठक में केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और सलाहकारों तथा प्रशासकों ने भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की थीम को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा का ब्योरा साझा किया। इसमें केंद्रशासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और धरोहरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने दिया केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को आशीर्वाद

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अनेक अभिनव विचार प्रस्तुत किये। भल्ला ने आयोजनों के अनूठेपन पर जोर दिया जिनमें स्वतंत्रता संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख हो और सर्वोच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। बयान के अनुसार केंद्रीय गृह सचिव ने केंद्रशासित प्रदेशों से आग्रह किया कि कार्यक्रमों को ठोस स्वरूप प्रदान किया जाए ताकि इन्हें गृह मंत्रालय के आयोजनों के कलेंडर में शामिल किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा