बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करने पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर का गुस्साए लोगों ने किया घेराव, उनके वाहनों पर फेंका कीचड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2021

श्योपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को श्योपुर शहर में बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करते समय नाराज स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उनके वाहनों के काफिले पर कथित तौर पर कीचड़ भी फेंका गया। श्योपुर शहर मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग में स्थित मुरैना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। श्योपुर शहर और जिला इस सप्ताह की शुरुआत में भारी बारिश के कारण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना से लोकसभा सांसद हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तोमर शनिवार को जब बाढ़ पीड़ितों से मिलने शहर के कराटिया बाजार पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने उनका घेराव किया और कहा कि वह बहुत देर से यहां आए हैं। जब वह रोती हुई महिलाओं को सांत्वना देने के लिए कार से नीचे उतरे तो लोग उनका पीछा करने लगे। बाद में गुस्साए लोगों ने कथित तौर उनके वाहनों पर कीचड़ और छोटी सूखी लकड़ियां फेंकी। 

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ