मध्य प्रदेश: बाढ़ के चलते रातभर घरों में फंसे रहे 145 लोग, हेलीकॉप्टर और नौकाओं की मदद से सभी को सुरक्षित बचाया

NDRF
प्रतिरूप फोटो

गुना के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शुक्रवार रात को ही चाबरा पहुंच गए और बचाव अभियान के लिए वहीं रहे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा राहत बल की मदद से बचाव अभियान चलाकर लोगों को बचा लिया गया।

कोटा। मध्य प्रदेश के एक गांव में नदी में बाढ़ आने के कारण रात भर अपने घरों में फंसे रहे कम से कम 145 लोगों को बचाया गया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पार्वती नदी के किनारे वाले इलाके बाढ़ के कारण प्रभावित हुए। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के गुना जिले के सुंडा गांव के लोगों को बचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर और नौकाएं भेजीं। बचाए गए लोगों को राजस्थान के बारन जिले के चाबरा गांव में ले जाया गया। 

इसे भी पढ़ें: उत्तरी मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई 

बारन के पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने कहा कि सुंडा गांव के करीब 145 लोग शुक्रवार रात से ही नदी के बाढ़ के पानी में फंसे हुए थे। गुना के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शुक्रवार रात को ही चाबरा पहुंच गए और बचाव अभियान के लिए वहीं रहे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा राहत बल की मदद से बचाव अभियान चलाकर लोगों को बचा लिया गया। यह बचाव अभियान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और करीब सात घंटे तक चला। हेलीकॉप्टर और नौकाओं की मदद से लोगों को बचा लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़