Kevin Feige के ऑफर पर Robert Downey Jr का रिएक्शन, Marvel में Doctor Doom बनने पर क्या बोले?

By एकता | Nov 19, 2026

अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर एक बार फिर मार्वल की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन इस बार वह 'आयरन मैन' बनकर नहीं, बल्कि फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में खतरनाक विलेन 'डॉक्टर डूम' के किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में सामने आए एक नए वीडियो में एक्टर ने अपनी इस शानदार वापसी पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि जब मार्वल स्टूडियोज के प्रेसिडेंट केविन फाइगी ने पहली बार उनके सामने इस रोल का प्रस्ताव रखा था, तो उनके दिमाग में क्या चल रहा था।

केविन फाइगी के ऑफर पर ऐसा था रॉबर्ट का पहला रिएक्शन

इस नए वीडियो में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपनी वापसी से जुड़े कई दिलचस्प राज खोले हैं। केविन फाइगी के ऑफर पर अपने पहले रिएक्शन को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने इस बात को मान लिया था और जब तक 'एवेंजर्स: एंडगेम' रिलीज हुई, तब तक मुझे लगा था कि यह सफर पूरी तरह खत्म हो चुका है। जब केविन ने पहली बार मुझसे इस बारे में बात की और पूछा कि क्या तुम कभी ऐसा करने के बारे में सोचोगे, तो मैंने इस पर सच में काफी गहराई से सोचा और खुद से सवाल किया कि अब कितने सरप्राइज बाकी रह गए हैं?"

इसे भी पढ़ें: Anne Hathaway से पहले ही इस शख्स ने गलती से खोल दिया उनके तीसरे बच्चे के जेंडर का राज

डॉक्टर डूम के किरदार को बताया बेहद खतरनाक

अपने नए विलेन किरदार के बारे में बात करते हुए रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने आगे कहा, "इनमें से कई फिल्में अपने दमदार विलेन की वजह से ही शानदार बनती हैं। विक्टर यानी डॉक्टर डूम दूसरों को अपने इशारों पर चलाने में माहिर है और इसी वजह से यहां खतरे का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है।"

इसे भी पढ़ें: Brad Pitt ने Robert Pattinson को बताया बेस्ट James Bond, बोले- मुझे विलेन बनाओ

फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट को लेकर जताई खुशी

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की भारी-भरकम स्टारकास्ट की भी जमकर तारीफ की। एवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन के एक साथ आने की वजह से इस फिल्म को मार्वल का अब तक का सबसे बड़ा क्रॉसओवर माना जा रहा है। इन सभी बड़े सितारों के साथ काम करने के अनुभव पर एक्टर ने कहा, "यहां टैलेंट की कोई कमी नहीं है और इन शानदार लोगों के साथ मैं हफ्ते के सातों दिन और हर वक्त कोई भी फिल्म करने के लिए तैयार हूं।"

प्रमुख खबरें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात

रेडसीर का अनुमान: 2030-31 तक 9.4 अरब डॉलर का होगा भारत का Health Supplement बाजार

BSE Sensex में 990 अंक का जोरदार उछाल, ऑटो और बैंक शेयरों की अगुवाई में Nifty 25,500 के पार

6.3 लाख खाताधारकों को मिलेगी राहत, EPFO फंड से अब किस्तों में निकाल सकेंगे PF