Union Minister Prahlad Singh Pate ने नरसिंहपुर सीट पर दर्ज की जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2023

भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मध्यप्रदेश की नरसिंहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार लाखन सिंह पटेल को 31,310 मतों से हरा दिया। पांच बार लोकसभा के सदस्य चुने गये ओबीसी नेता प्रहलाद सिंह पटेल को कुछ लोग मध्यप्रदेश के संभावित मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं। वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा फिलहाल सत्ता में है और भाजपा ने इस चुनाव में अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। चौहान अब तक चार बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

पटेल उन तीन केंद्रीय मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में उतारा है। वह पहली बार 1989 में सिवनी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। तब उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गार्गी शंकर मिश्रा को हराया था।

इसके बाद वह दो अन्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालाघाट और दमोह से चुने गए। वह राज्य के एकमात्र सांसद हैं जिन्होंने पूर्वी मध्यप्रदेश में महाकौशल क्षेत्र के तीन अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों से जीत हासिल की है।

प्रमुख खबरें

वाजपेयी का कार्य और नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा: मोदी

Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कांग्रेस के भीतर या कहीं भी कोई अटकलें नहीं: Shivakumar

Jammu and Kashmir Police ने मादक पदार्थ तस्कर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Odisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी