कोरोना संक्रमित विधायक के साथ मंच साझा करने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी होम क्वारंटाइन हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2020

भुवनेश्वर।ओडिशा के एक विधायक की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद केंद्रीय मंत्री एवं बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर पृथक-वास में चले गए हैं। गत सप्ताह उक्त विधायक के साथ सारंगी ने दो आयोजनों में मंच साझा किया था। सोमवार रात को ट्वीट की एक श्रृंखला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा कि वह चुस्त और तंदरुस्त हैं। सारंगी ने कहा कि उन्होंने बालासोर जिले के नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुकान्त कुमार नायक के साथ दो और तीन जुलाई को दो आयोजनों में मंच साझा किया था। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया