केंद्रीय मंत्री सिंधिया का 4 दिवसीय गुना प्रवास, बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलेंगे, हाल-चाल पूछेंगे और राहत कार्यों का करेंगे निरीक्षण

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 20, 2025

ग्वालियर/गुना/शिवपुरी/अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री और गुना लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के 4 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम पर 21 अगस्त की दोपहर को ग्वालियर पहुँच रहे हैं। उनका यह प्रवास कार्यक्रम  21 से 24 अगस्त तक जारी रहेगा। सिंधिया का यह दौरा मुख्य रूप से हाल ही में उनके संसदीय क्षेत्र गुना शिवपुरी और अशोकनगर जिलों में बारिश से हुई अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, व्यवस्थाओं के अवलोकन और पीड़ितों से संवाद के उद्देश्य से हो रहा है। उक्त प्रवास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के बाढ़ प्रभावित गाँवों और क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहाँ विगत दिनों हुई भीषण बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिस पर सिंधिया शुरू से ही लगातार नज़र बनाए हुए हैं।

शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

केंद्रीय मंत्री अपने आज के इस 4 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी के लिलवाड़ा, संगेश्वर, लगदा, लालपुर, बांसखेड़ा गाँव तथा चंदेरी के अखाईघाट, साजापुर, पोरू खेड़ी, अमरोड़ खेड़ी और अशोकनगर के मुंगावली स्थित बारखेड़ा जमाल, गोरा बहादुरपुर और शहर के आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहाँ हुए नुकसान का जायजा लेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अपने स्थानीय कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे। 

उक्त प्रवास के आख़िरी दिन 24 अगस्त को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना जिले के बाढ़ प्रभावित कोलारस गाँव, बमोरी स्थित तुमादा गाँव, बाँधा गाँव और फतेहगढ़ गाँव का दौरा करेंगे तथा बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे।

विदित रहे कि सिंधिया पूर्व में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ इन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर चुके हैं और किसानों व ग्रामीणों के लिए मुआवज़े की घोषणा सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Bihar Floods Update | भागलपुर में तटबंध टूटने से बढ़ी मुश्किलें, बिहार के 15 जिलों में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1194 सामुदायिक रसोई शुरू

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें