केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अशोकनगर विधानसभा के कचनार में की जनसुनवाई

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 04, 2026

अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अशोकनगर प्रवास में लगातार दूसरे दिन कचनार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए उन्होंने 3 घंटे से अधिक समय तक उपस्थित रहकर प्रत्येक आवेदक से संवाद किया और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

टोकन प्रणाली और ऑनलाइन ट्रैकिंग से पारदर्शिता

सभी शिकायतों का टोकन प्रणाली के अंतर्गत पंजीकरण किया गया तथा लंबित मामलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग सुनिश्चित की जाएगी। इससे प्रत्येक आवेदक अपनी समस्या की स्थिति को आसानी से जान सकेगा और समाधान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।

जनसेवा का सतत संकल्प

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन को प्राथमिकता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोहराया कि हर नागरिक तक पहुंचकर उसकी समस्या का समाधान करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter