केंद्रीय मंत्री Vaishnav ने सिरमा एसजीएम की लैपटॉप असेंबली लाइन की आधारशिला रखी

By Prabhasakshi News Desk | Jan 11, 2025

चेन्नई । केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण कंपनी सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी लिमिटेड की तमिलनाडु इकाई में लैपटॉप की एक नई ‘असेंबली लाइन’ की आधारशिला रखी। सिरमा एसजीएस ने चेन्नई स्थित अपने अत्याधुनिक संयंत्र में लैपटॉप बनाने के लिए एआई-संचालित पर्सनल कंप्यूटर विनिर्माता एमएसआई के साथ साझेदारी की है। एक बयान के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने लैपटॉप उत्पादन की नई असेंबली लाइन की आधारशिला रखने के बाद कहा कि यह मेक इन इंडिया पहल में एकमील का पत्थर है।

एमएसआई जैसी वैश्विक दिग्गज के मानकों को पूरा करने वाले, उच्च गुणवत्ता वाले अभिनव समाधान देने की हमारी क्षमता को भी रेखांकित करता है। बयान के मुताबिक, सिरमा एसजीएस 20 देशों में 270 से अधिक ग्राहकों को सेवाएं देती है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने लगभग 3,212 करोड़ रुपये का एकीकृत राजस्व अर्जित किया था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी