नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई केंद्रीय मंत्रियों को भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर और गजेंद्र सिंह शेखावत को क्रमश: राजस्थान और हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया। दोनों ही राज्यों में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला नजदीकी और रोचक हो गया है। पार्टी की आर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया गया है। इस राज्य में भी राज्यसभा चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: ईडी ने सोनिया और राहुल को नोटिस दिया, हम डरने व झुकने वाले नहीं हैं: कांग्रेस

इनके अलावा, मध्य प्रदेश और ओडिशा से तीन-तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हरियाणा से दो-दो तथा उत्तराखंड से एक सीट खाली हो रही है। नामांकन पत्रों की जांच एक जून को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तीन जून है। नतीजे 10 जून को घोषित किये जाएंगे।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत