पटियाला से हरिद्वार फोरलेन सडक़ बनाने का प्रस्ताव सौंपा केन्द्रीय सडक़ मंत्री नितिन गडक़री को

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 23, 2021

कुरुक्षेत्र   कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने केन्द्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडक़री को पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन सडक़ बनाने का प्रस्ताव सौंपा है और सरकार से मांग की है कि इस 223 किलोमीटर लम्बी सडक़ को बनाने से 4 राज्यों को आपस में जोड़ा जा सकता है। इस सडक़ का व्यापारिक, धार्मिक और किसानों की दृष्टिï से बहुत अधिक महत्व है।

सांसद नायब सिंह सैनी ने  नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडक़री के समक्ष कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर के लोगों की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि सरकार ने हमेशा से हरियाणा के लोगों की मांग को पूरा करते हुए कई राष्टï्रीय राजमार्गों को दिया है। इसी तरह केन्द्रीय मंत्री के समक्ष पटियाला से हरिद्वार तक सडक़ बनाने का प्रस्ताव रखा। पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन की सडक़ बनने से 4 राज्यों जिनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उतराखंड को एक दूसरे के साथ जोडा जा सकता है। यह मार्ग 223 किलोमीटर लम्बा है और इस मार्ग का बहुत बडा हिस्सा उनके लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र से यमुनानगर के बीच में पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: किसानों के केस होंगे वापिस: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

सांसद ने कहा कि हरिद्वार से पटियाला तक का मार्ग काफी व्यस्तम मार्गों में से एक है। इस मार्ग पर बहुत अधिक ट्रैफिक रहता है और इस सडक़ पर दुर्घटनाओं की हमेशा संभावना बनी रहती है। इस मार्ग का धार्मिक दृष्टिï से भी बहुत अधिक महत्व है। यह मार्ग धर्मनगरी हरिद्वार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को जोडता है और सावन माह में हजारों, लाखों लोग कावड लेकर देश के कोने-कोने तक पहुंंचते है। इतना ही नहीं किसानों के लिए भी इस मार्ग को फोरलेन करना बहुत जरूरी है क्योंकि इस मार्ग पर 3 शुगर मिल, 5 सब्जी मंडी और 5 अनाज मंडी भी पडती है। इन व्यवसायिक संस्थानों में किसानों और व्यापारियों को आना जाना लगा रहता है। सांसद ने कहा कि देश के सबसे बडे राष्टï्रीय राजमार्ग एनएच 44, राष्टï्रीय राजमार्ग 152एडी और राष्टï्रीय राजमार्ग हिसार चंडीगढ को भी यह सडक़ जोडने का काम करेगी। इसलिए इस सडक़ को पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन किया जाए। इस सडक़ के बनने से लाखों लोगों की मांग पूरी होगी।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी

सांसद नायब सिंह सैनी ने केन्द्रीय मंत्री को कुरुक्षेत्र शहर के लिए बाईपास सडक़ के निर्माण के लिए मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के बीचोंबीच सडक़ पर रोजाना जाम की स्थिति रहती है और यहां पर साल भर में लाखों पर्यटक आते है और गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण, सोमवती अमावस्या जैसे कार्यक्रम भी होते है। इसलिए कुरुक्षेत्र शहर के लिए जल्द से जल्द बाईपास बनवाया जाए।

न्यू कालोनी शाहबाद को बराड़ा चौंक के नजदीक से दिया जाए उचित रास्ता

सांसद नायब सिंह सैनी केन्द्रीय मंत्री को एक ओर मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि शाहबाद मारकंडा न्यू कालोनी में 50 से 60 घर बसे हुए है। यह कालोनी नगर पालिका शाहबाद के अधीन है। इस कालोनी के दौनों और राष्टï्रीय राजमार्ग गुजर रहे है। बराड़ा चौंक पर फ्लाई ओवर बनने की वजह से कालोनी वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए कम से कम 1 हजार मीटर की विपरित दूरी तय करनी पड़ती है और किसी प्रकार के हादसे की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि यहां पर हादसों के कारण कई मौत भी हो चुकी है। उन्होंने मांग की है कि बराड़ा चौंक शाहबाद के पास फ्लाई ओवर दाएं और बाएं दो हिस्सों में बंटा हुआ है जो कालोनी से केवल 300 मीटर दूर है और दोनों पूलों के बीच में 20 फीट जगह भी खाली पड़ी हुई। इस जगह को खुलवाकर रास्ता बनाया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव

Mamata Banerjee पर हमले को लेकर TMC सांसद Kalyan Banerjee ने BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को घेरा

Mamata Banerjee पर हमले से गरमाया बंगाल का माहौल, BJP ने TMC के आरोपों पर किया पलटवार

Gold और Silver की कीमतों में आएगी भारी तेजी, West Asia Tension और Inflation डेटा पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर