हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी

सरकार ने पहली जनवरी, 2022 से न्यू पेंशन योजना के तहत अपने कर्मचारियों के लिए नियोक्ता अंशदान को 10 % से बढ़ाकर 14 % करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के लागू होने से कर्मचारियों को ₹ 25 करोड़ मासिक और ₹ 300 करोड़ वार्षिक लाभ होगा।
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनभोगियों को दी जाने वाली महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया है। इस एलान के बाद एक जुलाई, 2021 से महंगाई भत्ता 28 से बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा।

अन्य न्यूज़