Shiva Temple: भगवान शिव का वह अनोखा मंदिर जहां सांप का काटा भी हो जाता है ठीक, जानिए मान्यता

By अनन्या मिश्रा | Feb 19, 2025

महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिवभक्त महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए शिवालयों में जाते हैं। वैसे तो हमारे देश में भगवान शिव के कई मंदिर हैं। वहीं खास मौकों पर इन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है और यह मंदिर अपने कई रहस्यों और चमत्कारों के लिए भी जाना जाता है। दरअसल, हम यहां पर औरंगाबाद जिले के वार गांव स्थित बक्स बाबा मंदिर की बात कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

मंदिर की मान्यता

इसे भी पढ़ें: Mangalwar Vrat Katha: मंगलवार को हनुमान जी का व्रत करने से दूर होंगे कष्ट, जानिए पूजन विधि और कथा

इसके अलावा नाग पंचमी के दिन सर्पदोष से मुक्ति पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। वहीं मंदिर के प्रांगण में पिछले कई सालों से विशाल मेले के आयोजन किए जाने की परंपरा चली आ रही है। इस वजह से सिर्फ औरंगाबाद के ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोग यहां जुटते हैं। इस दौरान बख्स बाबा स्थित नागदेवता की पूजा-अर्चना की जाती है।

श्रद्धालुओं की मानें, तो इस मंदिर में मांगी गई मुराद को बख्स बाबा जरूर पूरा करते हैं। वहीं मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि इस मंदिर की अनोखी महिमा है। यहां पर साक्षात नागराज विराजमान हैं। पुजारी ने बताया कि दूध और लावा चढ़ाने वाले भक्तों को सांप के काटने का असर नहीं होता है। उन्होंने बताया कि सांप के डंसने पर बहुत सारे लोग ठीक होकर अपने घर गए हैं। यह मंदिर वर्षों पुराना है और इस मंदिर पर लोगों की काफी आस्था है और इस मंदिर के प्रति लोग का अटूट विश्वास है।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट