अमेरिका की विमानन कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस खरीदेगी एयरबस के 50 विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

न्यूयॉर्क। अमेरिका की विमानन कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस ने एयरबस के 50 ए321एक्सएलआर विमान खरीदने के लिये करीब 6.5 अरब डॉलर का ठेका दिया है। कंपनी ने कहा कि उसने बोइंग के मौजूदा बेड़े को बदलने के लिये एयरबस को ठेका दिया है। उसने कहा कि एयरबस के ये विमान उसे 2024 में मिलेंगे और इससे उसे बोइंग के पुराने पड़ते विमानों को हटाने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि बोइंग और एयरबस विमान बनाने वाली मुख्य कंपनियां हैं। बोइंग के 737 मैक्स विमानों को लेकर विवाद शुरू होने के बाद कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है और इसका सीधा फायदा एयरबस को मिला है।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम