मोदी सरकार के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा निशाना

By सुयश भट्ट | Sep 25, 2021

भोपाल। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ राजधानी भोपाल में सभी विपक्षी पार्टियों ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी पार्टियों ने शनिवार को बेरोजगारी, कोरोना, अर्थव्यवस्था, निजीकरण को मुद्दा बनाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक नीलम पार्क में कांग्रेस ने दोपहर 12 बजे मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सरकार पर हमला करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये लड़ाई बहुत लंबी है। इनकी नफरत के कारण ही देश मे दंगे होते हैं। अंग्रेज जानते थे हिन्दू-मुसलमान को एक साथ नहीं रखना है। इसलिए सवारकर को जेल से अंडमान जेल से लेकर आये। जो अंग्रेज चाहते थे वो काम सवारकर ने किया।

इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे सिंधी समाज के लोग , सुरक्षा में दिखी भारी चूक 

दिग्विजय ने कहा कि हमारी लड़ाई उनके खिलाफ हैं,जो किसी भी धर्म के खिलाफ नफरत फैलाते हैं। राजीव गांधी ने जय सिया राम का नारा दिया था। बीजेपी और हिंदू संगठन फुट डालकर राजनीति करना चाहते है। बीजेपी और ओवैसी साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता जहां भी मुस्लिमों पर अत्याचार होते देखे उसे बचाए तभी हिंदू मुसलमान की एकता होगी। मैं जानता हूं मुझे मुस्लिम परास्त कहेंगे।

आपको बता दें कि 20 सितंबर से 30 सितंबर तक देश के अलग-अलग इलाकों विपक्षी पार्टियों मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को शहर के नीलम पार्क में कांग्रेस ने दोपहर 12 बजे मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान 19 दलों ने धरना दिया है।

प्रमुख खबरें

PCOS Weight Loss: PCOS में Weight Loss बना चैलेंज? Diet और Lifestyle में करें ये 4 बदलाव, तुरंत दिखेगा असर

West Bengal में BJP का पहला Budget: कर्मचारियों को DA Hike, पेंशन बढ़ी, बेरोजगारों के लिए भी तोहफा

PCOS Diet Plan: PCOS को कंट्रोल करेगा ये Superfood, महिलाएं अपनी Diet में आज से ही शामिल करें ये 5 चीजें

Nayara Energy: भारत में पेट्रोल पंपों की संख्या 7000 के पार, निजी क्षेत्र में मजबूत की अपनी बादशाहत