ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत दौरा किया रद्द, गणतंत्र दिवस के मौके पर थे मुख्य अतिथि

By अनुराग गुप्ता | Jan 05, 2021

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। बता दें कि बोरिस जॉनसन साल 2021 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने भारत सरकार के निमंत्रण को भी स्वीकार किया था लेकिन अब उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। दरअसल, ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण का नए स्ट्रेन आने के बाद से बोरिस जॉनसन के भारत दौरे पर संशय बना हुआ था। ऊपर से ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को सख्त लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से हाहाकार, फिर से लगा लॉकडाउन, फरवरी मध्य तक रहेगा प्रभावी

बता दें कि ब्रिटेन में सख्त लॉकडाउन फरवरी मध्य तक लागू रहेगा ताकि कोरोना के नए स्ट्रेन को रोका जा सके। ब्रिटेन में बुधवार से लॉकडाउन लागू हो जाएगा और इसी के साथ एक बार फिर से वहां की तकरीबन 6 करोड़ जनसंख्या वापस से पाबंदियों की तरफ लौट जाएगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा