'पाकिस्तान में पड़ा पानी का अकाल', संयु्क्त राष्ट्र ने सूखा प्रभावित 23 देशों की लिस्ट में किया शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022

संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान दुनिया के उन 23 देशों में से एक है जो पिछले दो वर्ष से अधिक समय से सूखे का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। संयुक्त राष्ट्र के 17 जून को ‘‘मरुस्थलीकरण और सूखा दिवस’’ के मद्देनजर मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र कन्वेन्शन द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछली सदी में एशिया में सबसे अधिक लोग सूखे से प्रभावित हुए।

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण मिट्टी का मकान ध्वस्त, दो लोगों की मौत

पाकिस्तान के अलावा संयुक्त राष्ट्र की सूची में शामिल अन्य 22 देश अफगानिस्तान, अंगोला, ब्राजील, बुर्किना फासो, चिली, इथियोपिया, ईरान, इराक, कजाखस्तान, केन्या, लेसोथो, माली, मॉरितानिया, मेडागास्कर, मलावी, मोजाम्बिक, नाइजर, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सीरिया, अमेरिका और जाम्बिया हैं।

इसे भी पढ़ें: BKU में टूट पर बोले टिकैत- सरकार के इशारे पर हुआ सब कुछ, कोई असर नहीं पड़ेगा

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक भारत और पाकिस्तान के आकार के जितने अतिरिक्त 40 लाख वर्ग किलोमीटर प्राकृतिक क्षेत्रों को सूखे से निपटने के उपायों की आवश्यकता होगी। इसमें आगाह किया गया है कि धरती की 40 फीसदी जमीन का क्षरण हो गया है, जिससे मनुष्यों की आधी आबादी पर असर पड़ा है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA