सूडान संकट पर मंगलवार को चर्चा करेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2019

संयुक्त राष्ट्र। सूडान में सैन्य शासन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग में 30 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सूडान संकट को लेकर बैठक करेगा। राजनयिकों के मुताबिक ब्रिटेन और जर्मनी ने सोमवार को बातचीत की पेशकश की थी।

इसे भी पढ़ें: सूडान महिलाओं ने जनरलों पर दबाव बनाने के लिए किया सामूहिक प्रदर्शन

सुरक्षा बलों द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग किए जाने की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने आलोचना की। गुतारेस ने एक बयान में कहा कि खारतूम के एक अस्पताल में सुरक्षा बलों द्वारा गोली चलाए जाने की घटना के बारे में सुनकर वह सकते में हैं। उन्होंने हिंसा के कारण हुई मौतों की स्वतंत्र जांच कराने की भी मांग की है। प्रदर्शनकारियों के करीबी सूडानी डॉक्टरों की एक समिति ने बताया कि हिंसा में 30 से ज्यादा लोग मारे गए हैं जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Amethi Parliamentary Seat: स्मृति ईरानी ने भरा नामांकन, 1 मई को राहुल गांधी भर सकते हैं पर्चा!

June के अंत तक करीब 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी की जाएगी : खान सचिव

Andhra Pradesh Election: जगन मोहन रेड्डी घोषणापत्र पर बरसे चंद्रबाबू नायडू, बताया लोगों के साथ धोखा

Interview: कॉन्वेंट नहीं, साक्षा संस्कृति की एक समान शिक्षा के हैं सभी पक्षधर: निशंक