कोविड-19 के भय को दूर करने आगे आयें विश्वविद्यालय – लालजी टंडन

By दिनेश शुक्ल | Jun 06, 2020

भोपाल। राज्यपाल लाल जी टंडन ने कहा है कि प्रदेश में आत्म निर्भर और स्वायत्त विश्वविद्यालय का नया दौर प्रारम्भ हो रहा है। व्यवस्था को मजबूत और सफल बनाने का दायित्व कुलपतियों का है। सर्वोच्च प्राथमिकता अनुशासित, बाधा रहित, भयमुक्त और गाइड लाइंस के अनुसार परीक्षा संचालन को दी जाय। टंडन राजभवन में आयोजित शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे, आयुक्त उच्च शिक्षा मुकेश शुक्ला मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर हुई 2,36,657, अब तक 6,642 की मौत

प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने कहा कि परीक्षा संचालन व्यवस्थाओं में सेनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाये। सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केन्द्रों की संख्या अथवा क्षमता को बढ़ाकर नियोजित किया जाना चाहिए। परीक्षा संचालन के दौरान परीक्षा केन्द्र में आगमन से लेकर परीक्षा समाप्ति बाद वापस जाने तक की समस्त व्यवस्थाओं का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बना लिया जाये। तीन पालियों में परीक्षा संचालन को भी परीक्षा अवधि को कम करने अथवा दो पालियों के अंतराल में सेनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग की समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने की आवश्यक व्यवस्थाओं की सभी संभावनाओं पर विचार कर एस.ओ.पी. का निर्माण किया जाए। यह प्रयास किया जाये कि छात्र-छात्राओं को कम से कम यात्रा करनी पड़े। बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये। दूरस्थ क्षेत्र एवं अन्य कारणों से परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने वालों के लिए अतिरिक्त परीक्षा की व्यवस्था हो। विद्यार्थियों की काउंसलिंग के भी कार्य किए जाएं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एक ही फोरम पर उपलब्ध होंगी रोजगार देने और लेने वालों की जानकारी

राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे ने बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों के लिए नैक ग्रेडिंग की अवधि 6 माह बढ़ाने की अनुमति नैक द्वारा प्रदान कर दी है। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में थर्मल जाँच, सेनिटाइजर इत्यादि आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत बताई। परीक्षा केन्द्र में आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत एक कक्ष पृथक से आरक्षित रखा जाये। परीक्षार्थी को बुखार आदि के लक्षण मिलने पर उसकी परीक्षा अलग से ली जा सके।  बैठक के प्रारम्भ में राज्यपाल को इंदौर विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती रेनू जैन ने नैक की 'ए' ग्रेडिंग का प्रमाण तथा जबलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर सभी कुलपतियों ने परीक्षा संचालन तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गयी। उन्होंने कोविड-19 चुनौती के दौरान विश्वविद्यालयों द्वारा किए गए सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के प्रयासों की जानकारी दी। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति सुनील कुमार ने सामाजिक दूरी की सुनिश्चितता के लिए स्टुडेंट फ्लो चार्ट बनाकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बनाने की जानकारी दी। 

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन के एक पत्र से हिला बाजार, Investors की चिंता के बीच SEBI Probe शुरू

Harry Maguire का बड़ा बयान, बोले- Coach Amorim नहीं, Manchester United के खिलाड़ी थे जिम्मेदार

World Cup से बाहर होंगे Neymar? ब्राजील के कोच Carlo Ancelotti ने चयन पर स्थिति साफ की