हिमाचल में अनलॉक प्रक्रिया शुरू, सभी दुकानें सप्ताह में पांच दिन पांच घंटे खुलेंगी

By विजयेन्दर शर्मा | May 29, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनलॉक प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। सरकार ने सभी दुकानों और अन्य संस्थानों को 31 मई सोमवार से सप्ताह में पांच दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पांच घण्टों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। सरकारी कार्यालय 30 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्यशील रहेंगे। केवल चार कर्मचारियों वाले स्टेंड अलोन कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। यह निर्णय भी लिया गया कि दूध, ब्रेड और दवाइयों की दुकानें हमेशा की तरह शनिवार और रविवार को भी खुली रहेंगी।

  

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में 31 मई तक बढाया गया कोरोना कर्फ्यू, मंत्रिमण्डल की बैठक में और भी बड़े निर्णय हुए

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में ब्लैक फंगस के कारण 2 लोगों की मृत्यु होने पर चिंता जताई है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड-19 व ब्लैक फंगस के लक्षण नजर आते ही अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचें। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के कारण जिन 2 लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 सप्ताह के भीतर कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 40 से घटकर 20,000 रह गए हैं लेकिन मृत्यु दर में कमी न आना चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार ऑक्सीजन और उपचार की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति को मरने नहीं देगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने प्रदेश के 18-44 आयुवर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड की 1,67,180 अतिरिक्त खुराकें आवंटित की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के आग्रह पर केन्द्र सरकार ने निःशुल्क खुराक के कोटे में 46,630 खुराकों की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वैक्सीन की निःशुल्क आपूर्ति के अंतर्गत जून, 2021 के पहले पखवाड़े के लिए कोविशील्ड की 2,99,400 खुराकें उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

प्रमुख खबरें

DUSU Election में हिंसा पर Delhi High Court सख्त, नतीजे रोकने और चुनाव रद्द करने की चेतावनी दी

Yemen War से लाखों लोग विस्थापित, जान बचाने के लिए जान को खतरे में डाल कर समुद्र पार कर रहे लोग

Tihar Jail के पूर्व फार्मासिस्ट से 1.75 करोड़ ठगने वाला भगोड़ा Vinod Dwarka से गिरफ्तार

Youth Congress ने PM Modi के जन्मदिन को बताया बेरोजगारी दिवस, Bengaluru में प्रदर्शन