अपहरण कर 13 साल की मासूम का किया बलात्कार, गला दबाकर खंभे में पटककर की हत्या

By निधि अविनाश | Jun 06, 2022

यूपी के उन्नाव में रविवार देर रात एक ऐसी वारदात हुई है जिससे पूरे इलाके में सनसमी मच गई है। खबरों के मुताबिक, रविवार देर रात को एक दलित किशोरी लड़की घर से अचानक लापता हो गई, जिसका शव अब घर से करीब 1 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर मिला है। पुलिस के मुताबिक, लड़की के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। लड़की के गले पर भी बहुत गहरी चोट लगी है जिसका निशान साफ दिखाई दे रहा है। लड़की के परिवारवालों ने रेप और हत्या करने का आरोप गांव के ही युवक पर लगाया है।

सोमवार की सुबह गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर उन्नाव बालामऊ रेल मार्ग पर पटरी के किनारे किशोरी का शव मिलने की सूचना गांव पहुंची जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें: Layer'r Shot के विवादित एड पर सूचना प्रसारण मंत्रालय सख्त, यूट्यूब और ट्विटर से तुरंत हटाने के दिए निर्देश

पुलिस ने बताया कि परिवारवालों के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें खोजबीन में लग गई है। पुलिस के अनुसार, लड़की का पहला रेप हुआ और फिर गला दबाकर खंबे में पटककर हत्या कर दी गई। परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई