हर मजहब के लोग हुए आतंकवाद के शिकार! जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रिलीज की Untold Kashmir Files

By निधि अविनाश | Apr 07, 2022

द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बाद अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 57 सेंकड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दिखाया गया है कि, कैसे हर महजब के लोग कश्मीरी उग्रवाद का शिकार हुए है। इसका नाम द अनटोल्ड कश्मीर फाइल्स रखा गया है। एक जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, नागरिकों तक पहुंचने का एक प्रयास है कि हम उनके दर्द को समझते हैं और हम सभी आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में एक साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर दिल्‍ली जल बोर्ड ने जारी सर्कुलर वापस लिया

जम्मू-कश्मीर पुलिस क्लिप 27 मार्च को घाटी में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और उसके जुड़वां भाई की संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा हत्या का जिक्र करते हुए शोक में डूबी महिलाओं के एक शॉट के साथ शुरू होती है। 11 मार्च को रिलीज़ हुई, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द कश्मीर फाइल्स, को कई केंद्रीय मंत्रियों ने समर्थन दिया और अधिकांश भाजपा शासित राज्यों में कर-मुक्त भी किया गया। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म