The Alliance से बहन Dolly के एविक्शन पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- Kushal Tandon को ओल्ड एज होम भेजो

By एकता | Jul 09, 2026

रियलिटी शो द अलायंस में कुशाल टंडन ने अपनी गैंग की मदद से डोली जावेद को शो से बाहर कर दिया है। इस बात से नाराज होकर अब डोली की बहन और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद का गुस्सा कुशाल टंडन पर बुरी तरह फूटा है। उर्फी ने सोशल मीडिया पर कुशाल को जमकर खरी-खोटी सुनाई है और उन्हें ओल्ड एज होम जाने तक की सलाह दे डाली है।

इसे भी पढ़ें: Divyanka-Vivek की शादी के 10 साल, एक्टर ने फोटो शेयर कर बयां किए दिल के जज्बात

कुशाल को बताया पाखंडी

उर्फी जावेद ने कुशाल टंडन की क्लास लगाते हुए उन्हें पाखंडी और नार्सिसिस्ट कहा है। उर्फी ने एक वीडियो शेयर करके सवाल उठाया कि अगर कुशाल को शो में सब बच्चे ही लगते हैं, तो वह खुद इस शो में क्या करने आए हैं? उन्हें तो फिर ओल्ड एज होम चले जाना चाहिए।

उर्फी ने आगे कहा कि कुशाल को दूसरों से सम्मान नहीं, बल्कि गुलामी चाहिए। उन्होंने कुशाल को उनके पुराने दिन याद दिलाते हुए कहा कि जब कुशाल खुद बिग बॉस 7 में थे, तब उन्होंने एक्टर अरमान कोहली की उम्र का मजाक उड़ाया था, उस समय उनकी तमीज और बड़ों के लिए इज्जत कहां गई थी?

इसे भी पढ़ें: Abhishek Kumar के 'थप्पड़' वाले पोस्ट से फैंस को आई Samarth Jurel की याद, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

एक्स गर्लफ्रेंड्स की बात पर कसा तंज

शो में कुशाल ने खुद बताया था कि उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड्स उन्हें नार्सिसिस्ट कहती थीं। इस बात पर तंज कसते हुए उर्फी ने कहा कि अगर तुम्हारी सारी एक्स-गर्लफ्रेंड्स तुम्हारे बारे में एक ही बात बोल रही हैं, तो भाई साहब आप सच में वैसे ही इंसान हो।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली