उप्र : गाजियाबाद में महिला को नशीला पदार्थ देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2025

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकरउसके साथ बलात्कार करने के मामले में बृहस्पतिवार को 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक इस संबंध में महिला ने लोनी बॉर्डर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्रशांत चौटाला ने शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ बलात्कार किया।

अपर पुलिस आयुक्त एसीपी (अंकुर विहार) ज्ञान प्रकाश राय ने कहा, पुलिस ने लोनी बॉर्डर थाने के पास स्थित लोनी बस डिपो से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बलात्कार के आरोपी चौटाला ने कबूल किया है कि महिला उसे जानती थी और वे मोबाइल पर और आमने-सामने बात करते थे। उसने महिला को शादी का झूठा वादा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को बाद में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड