उप्र : मेरठ में पॉक्सो मामले का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2025

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की परतापुर थाना पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और यौन शोषण के मामले में वांछित एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नितिन (25) केरूप में हुई है जो वर्तमान में बृज बिहार कॉलोनी, परतापुर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी नितिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

आरोप है कि नितिन ने पीड़िता और उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट की तथा नाबालिग का यौन शोषण किया। विरोध करने पर उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

थाना परतापुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार दबिश दी और शुक्रवार को परतापुर तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Pakistan में IED विस्फोट में नाबालिग लड़की घायल, जांच शुरू

Sudan में आतंकी हमले में Bangladesh के छह शांति सैनिक मारे गए

Russia ने परिसंपत्तियों पर रोक लगाने के EU के निर्णय की आलोचना की

हम जवाबी कार्रवाई करेंगे: सीरिया में हमले में तीन अमेरिकियों के मारे जाने के बाद ट्रंप ने कहा