UP : Akhilesh Yadav ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह को मऊ में श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सहृदयता और सौहार्द की प्रतिमूर्ति घोसी के लोकप्रिय विधायक स्व.सुधाकर सिंह जी हम सबकी यादों में सदैव अमर रहेंगे। उनकी जनसेवा की यात्रा को हम सब समाजवादी एक परिवार की तरह मिलजुल कर घोसी में निरंतर रखेंगे।”

सुधाकर सिंह का 20 नवंबर की सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। सिंह (67) ने मंगलवार (18 नवंबर) को दिल्ली से वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी।

सुधाकर के बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि उनके पिता को पहले वाराणसी के एक अस्पताल में और फिर बेहतर इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया था। सुजीत सिंह ने बताया था कि उनके पिता को दिल की बीमारी थी। तीन बार विधायक रहे सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Sanjay Raut का Salman Khan और RSS पर बड़ा हमला, पूछा- भाईजान सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए बुलाए गए?

Kanhaiyalal Murder Case 2022 | Ashok Gehlot का भाजपा पर बड़ा हमला, न्याय में देरी और आरोपियों के संबंधों पर उठाए सवाल

Ahmedabad की Azista ने 300 KM दूर से मूविंग सैटेलाइट की तस्वीरें खींचकर चौंकाया

New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup | टिम सीफर्ट का धमाका, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा