By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बुधवार दोपहर 1 बजे तक 37.45% मतदान हुआ। बता दें कि,मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ जो कि शाम 6:00 बजे तक चलेगा। मतदान शुरू होने के साथ ही पोलिंग बूथ पर लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है।