यूपी के बड़े चुनावी ‘खिलाड़ी’अमित शाह फिर ‘पधार’ रहे हैं लखनऊ

By अजय कुमार | Jul 27, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में अब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा होम मिनिस्टर अमित शाह का नाम कोई नया नहीं रह गया है। अमित शाह वह शख्स हैं जिसने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के समय बड़ा चमत्कार करते हुए यूपी में बीजेपी को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया था।अमित शाह की रणनीति के सामने यूपी के क्षेत्रिय क्षत्रपों और गांधी परिवार की एक नहीं चल पाई थी। यदि यह कहा जाए कि 2014 के बाद यूपी में बीजेपी कोई चुनाव नहीं हारी है तो अतिशियोक्ति नहीं होगी।भले ही आज यूपी में योगी का ‘सिक्का’ चल रहा हो,लेकिन इसकी बुनियाद अमित शाह ने ही रखी थी। इसी लिए अमिश शाह आज भी यूपी बीजेपी के लिए तुरूप् का पत्ता बने हुए हैं। अमित शाह के बदल पर दिल्ली और यूपी मंे सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी 2022 के विधान सभा चुनाव में भी सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बेहद गंभीर है और अगस्त में उत्तर प्रदेश में चरणवार बड़े नेताओं के दौरे हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह जहां एक अगस्त को लखनऊ में रहेंगे, वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का लखनऊ का दो दिन का दौरा है। शाह उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा देने लखनऊ आ रहे हैं तो नड्डा दो दिन के दौरे में लखनऊ में भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन के नेताओं के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी को धार देने का काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें: यूपी में दूसरे दिन भी एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, दांव पर लगी मरीजों की जान

राजधानी लखनऊ में पुलिस व विधि विज्ञान विश्वविद्यालय का निर्माण अगस्त में शुरू हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक अगस्त को इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। यह विश्वविद्यालय लखनऊ के पिपरसंड क्षेत्र में तकरीबन 35 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा। प्रदेश का गृह विभाग शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। शासन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण व साइबर अपराध की चुनौती से निपटने के लिए प्रदेश के पहले पुलिस व विधि विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना लखनऊ में कराने का निर्णय किया है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना का अध्यादेश जारी होने के बाद इसके कुलपति व रजिस्ट्रार समेत अन्य पदों का सृजन भी किया जा चुका है। इस विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा। विश्वविद्यालय के पास ही पुलिस ट्रेनिंग स्कूल व पीएसी की महिला बटालियन की स्थापना भी प्रस्तावित है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव के नाम पर बनाया गया फर्जी ट्विटर अकाउंट, नफरत फैलाने वाले अज्ञातों पर केस

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह के जून व जुलाई में लखनऊ के दौरों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश(जेपी) नड्डा का लखनऊ दौरा है। जेपी नड्डा सात व आठ अगस्त को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नड्डा दो दिन संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के दौरान ही योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों के साथ भी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। इस दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ भी उनकी बैठक होगी। वैसे तो केन्द्रीय होम मिनिस्टर अमित शाह पुलिस व विधि विज्ञान विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए लखनऊ आ रहे हैं,लेकिन इस दौरान वह पार्टी नेताओं को कुछ चुनावी टिप्स भी देगें।

प्रमुख खबरें

Budaun में पुरानी रंजिश के चलते अवधेश की हत्या, आरोपी मुनेन्द्र गिरफ्तार

Sanjeev Kumar Death Anniversary: दो National Award जीतने वाले अभिनेता Sanjeev Kumar का 47 की उम्र में हुआ था निधन

Mayurbhanj के KGBV स्कूल में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, Headmistress निलंबित

BJP और Election Commission पर बरसे Rahul Gandhi बोले, Voter ID से छीने जा रहे जनता के अधिकार