उप्र : बाइक के सांड से टकराने से भाजयुमो के पदाधिकारी की मृत्यु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2025

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष राहुल दूबे (27) की मोटरसाइकिल के, बृहस्पतिवार की रात अमेठी बाईपास पर सांड से टकरा जाने से मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, थाना मुंशीगंज अंतर्गत भुसियांवा गांव के निवासी राहुल बृहस्पतिवार की रात मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे, तभी अमेठी बाईपास के एक ढाबे के निकट उनकी मोटरसाइकिल एक सांड से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें इलाज के लिए सीएचसी अमेठी ले जाया गया जहां से उन्हें संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक थाना अमेठी रवि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विषु मिश्रा ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राहुल दूबे भारतीय जनता युवा मोर्चा अमेठी में जिला उपाध्यक्ष पद पर थे।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में हो रहा भारी बवाल, भारत ने ले लिया तगड़ा एक्शन, 35 गिरफ्तार

गौतम गंभीर को लेकर कपिल देव का दो टूक: वो कोच नहीं, टीम संभालने वाले मैनेजर हैं!

बांग्लादेश में ऐसा क्या हुआ? अमेरिका भी आ गया टेंशन में, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

विपक्ष के हंगामे के बीच कर्नाटक में हेट स्पीच और हेट क्राइम बिला पास, मंत्री ने कहा- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं