यूपी के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के बारे में जल्द होगा निर्णय: शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे देश के सभी छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग संभाल रहे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने मंगलवार को कहा कि शीघ्र ही राज्य के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा के बारे में निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोरोना वायरस से 59 लोगों की मौत, जांच का आंकड़ा तीन करोड़ के पार

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि इस निर्णय से 29,94,312 विद्यार्थी प्रभावित होंगे। उन्होंने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 11 में प्रोन्नत करने के लिए उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद को विस्तृत दिशा-निर्देश बनाने को कहा है। तब शर्मा ने बताया था कि 12वीं कक्षा की परीक्षा के महत्व तथा विद्यार्थियों के भविष्य पर इसके अंकों की भूमिका को देखते हुए अनुकूल परिस्थिति होने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा जुलाई के द्वितीय सप्ताह में कराने का प्रस्ताव है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष 26,10,316 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। हालांकि, सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं की परीक्षा भी निरस्त होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट