उत्तर प्रदेश: ट्रक चालकों की हत्या कर लूटपाट करने वाले गिरोह का इनामी सदस्य मुठभेड़ में मारा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राजमार्गों पर ट्रक चालकों की हत्या कर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक लाख रुपये के इनामी सदस्य को मुठभेड़ में मार गिराया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया, ‘‘इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।’’ अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) अमिताभ यश ने बताया कि इसके अन्य साथी मौके से भाग गए।

बयान के अनुसार मृतक बदमाश की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के महम कस्बे के निवासी संदीप के रूप में हुई है जो कानपुर के पनकी इलाके में लगभग चार करोड़ की निकिल प्लेट सहित ट्रक लूटने के मामले में वांछित था। इसमें कहा गया, ‘‘संदीप पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में ट्रक चालकों की हत्या करके सामान सहित ट्रक लूटने और डकैती के 16 से अधिक मामले दर्ज थे।

प्रमुख खबरें

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब