उप्र : प्रयागराज में फिल्म की शूटिंग के दौरान मारपीट का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2025

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बीआर चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन प्रमुख जोहेब सोलापुरवाला के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट किए जाने के संबंध में प्राथमिकीदर्ज की गई है।

इस मामले में थाना सिविल लाइंस में 28 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

बीआर चोपड़ा फिल्म्स के लाइन प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेराज अली और कुछ अन्य व्यक्तियों ने 27 अगस्त की शाम को शूटिंग के दौरान प्रोडक्शन प्रमुख जोहेब सोलापुरवाला पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि घटना के कुछ समय बाद मेराज अली ने अपने इंस्टाग्राम पर इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया जिसमें अपराधियों के चेहरे साफ साफ दिख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में 15 अगस्त से हिंदी फिल्म पति, पत्नी और वो-2 की शूटिंग चल रही है जिसमेंअभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha की हिरासत पर भड़के INDIA गठबंधन के नेता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

Hardoi Police ने कार से 14 किलो गांजा किया बरामद, महिला समेत 4 तस्कर अरेस्ट

Press Club of India ने CEC विरोध के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी की निंदा की

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार