UP के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान, कहा हम हैं राम सेवक, Ayodhya को स्वच्छ रखने के लिए लिया संकल्प

By रितिका कमठान | Dec 29, 2023

उत्तर प्रदेश में अयोध्या मे जितनी भव्यता के साथ श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही अयोध्या नगरी को भी सजाया संवारा जा रहा है। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। अयोध्या नगरी की साज-सज्जा करने के लिए पूरा प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आने पर स्वच्छ अयोध्या का संकल्प लिया है। कार्यकर्ता, पार्टी के सदस्य, पार्षद सब मिलकर स्वच्छ अयोध्या की संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खुद को राम भक्त और राम सेवक बताते हुए कहा कि कड़ाके की सर्दी भी राम सेवकों के उत्साह को कम नहीं कर सकती है। हनुमान जी महाराज जहां विराजमान है जो सबको शक्ति प्रदान कर रहे हैं। आज के समय में अयोध्या पुरी दुनिया का केंद्र बना हुआ है। पूरे विश्व का ध्यान अयोध्या की ओर है। दुनिया भर के राम भक्त अयोध्या की ओर देख रहे हैं खासतौर से सभी को 22 जनवरी का इंतजार है। इससे पहले 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या पहुंचने वाले हैं जिसके लिए कई तैयारी की जा रही है। दुनिया भर में जय श्री राम की धुन शुरू हो गई है।

प्रमुख खबरें

Census 2027 की विश्वसनीयता खत्म कर देंगे नए नियम, Congress नेता Jairam Ramesh का दावा

Kareena Kapoor रात में पैरों पर लगाती हैं Desi Ghee, अच्छी नींद और सेहत को मिलते हैं कई फायदे

Under 23 World Wrestling: अमृता पुजारी ने 72 किग्रा में जीता रजत पदक

अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट ने दी जमानत, मगर लगाई एक बड़ी शर्त