खत्म हुआ इंतजार ! सपा-रालोद ने जारी की 29 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कहां से कौन लड़ेगा चुनाव

By अनुराग गुप्ता | Jan 13, 2022

नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने गठबंधन के तहत गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जिनमें सपा के 10 और रालोद के 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सपा इस बार विधानसभा चुनाव रालोद के साथ मिलकर लड़ रही है। भाजपा छोड़कर बुधवार को रालोद में शामिल हुए अवतार सिंह भड़ाना को पार्टी ने जेवर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। 

कैराना सीट से नाहिद हसन (सपा), शामली से प्रसन्न चौधरी (रालोद), चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद), खतौली से राजपाल सिंह सैनी (रालोद), नहटौर से मुंशीराम (रालोद), किठौर से शाहिद मंजूर (सपा), मेरठ से रफीक अंसारी (सपा) बागपत से अहमद हमीद (रालोद), लोनी से मदन भैया (रालोद), जेवर सीट से अवतार सिंह भड़ाना, साहिबाबाद से अमरपाल शर्मा (सपा), मोदीनगर से सुदेश शर्मा (रालोद), धौलाना से असलम चौधरी (सपा), हापुड़ से गजराज सिंह (रालोद), बुलंदशहर से हाजी यूनुस (रालोद), स्याना से दिलनवाज खान (रालोद), खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद), कोल से सलमान सईद (सपा), अलीगढ़ से जफर आलम (सपा), सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्डू (रालोद), छाता से तेजपाल सिंह (रालोद), गोवर्धन से प्रीतम सिंह (रालोद), बलदेव से बबीता देवी (रालोद), आगरा कैंट से कुंवर सिंह वकील (सपा), आगरा देहात से महेश कुमार जाटव (रालोद), फतेहपुर सीकरी से बृजेश चाहर (रालोद), खैरागढ़ से रतन सिंह (रालोद) और बाह सीट से मधुसूदन शर्मा (सपा) को टिकट दिया गया है।

अखिलेश ने तैयार की रणनीति

अखिलेश यादव कई छोटे दलों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सहयोगी दलों के साथ बुधवार को बैठक की और सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय किया। इसी के तहत पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में रालोद को प्राथमिकता दी। इसी के तहत 29 में से 19 सीटों पर रालोद ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि आगामी सूची में रालोद के और भी उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले कितना बढ़ेगा सपा का कुनबा, चंद्रशेखर भी आएंगे अखिलेश के साथ? 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण के लिए मतदान होगा। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश